सिरमौर जिले के ददाहू क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ग में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें अभिषेक और शबनम को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से समां बांधा। प्रधानाचार्य शशिपाल जरयाल ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। मुख्यातिथि ने स्कूल प्रबंधन को 11,000 हजार रुपये की राशि भेंट की। इससे पूर्व उन्होंने स्कूल में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो अतिरिक्त कमरों का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ, ब्लॉक कांग्रेस, अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, एसएमसी अध्यक्ष रमेश चंद चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।