रामपुर बाजार के नजदीक सफेद ढांक के पास भूस्खलन होने से एनएच पांच बाधित हो गया। इससे सुबह के समय कर्मचारियों और विद्यार्थियों व अन्य लोगों को परेशानी हुई। भूस्खलन के बाद एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। यहां बार-बार भूस्खलन होने से लोग परेशान हैं। इस दौरान लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क को पार करना पड़ता है।