फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव में रामपुर कॉलेज का जलवा, भारतीय समूह गान में प्रदेशभर में पहला स्थान

गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के विद्यार्थियों ने अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-2 की संगीत प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित युवा महोत्सव में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं। बुधवार को विजेता विद्यार्थियों के महाविद्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। छात्रों की सफलता से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। युवा महोत्सव की संगीत प्रतियोगिताओं में रामपुर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय समूह गान में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में कशिश और रोनी राणा ने प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, संगीत के प्रति लगन और प्रतिभा का परिणाम माना जा रहा है। प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने के बाद जब विद्यार्थी बुधवार को महाविद्यालय पहुंचे तो शिक्षकों और अन्य विद्यार्थियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पहाड़ी नाटी लगाकर खुशी जाहिर की गई। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर पूरे महाविद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने विजेता विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। संस्थान के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी प्रतिभा के दम पर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें