पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा का परिणाम 87.87 प्रतिशत रहने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि पाठशाला की छात्रा पारुल सपुत्री नुपे राम ने 608 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर सृष्टि सपुत्री सत्तन दास ने 584 अंक प्राप्त किये एवं नेहा सपुत्री मोहन लाल ने 543 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने छात्राओं के अभिभावकों एवं स्कूल के अध्यापकों को बेहतर परिणाम हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आवाहन किया कि सभी विद्यार्थी स्कूल के उत्थान हेतु अपना पूर्ण सहयोग करे। इस अवसर पर स्कूल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।