फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: विधायक कुलदीप राठौर ने फिरनू टॉप टैंक की प्रगति का लिया जायजा

अंकेश डोगरा Updated Mon, 21 Apr 2025 05:57 PM IST

ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं एआईसीसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने सोमवार नारकंडा पंचायत प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लिया इस अवसर पर उन्होंने कुरपन खड्ड उठाऊ पेयजल योजना के अंतर्गत फिरनू टॉप टैंक की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुरपन खड्ड पेयजल योजना केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में उठाया गया एक निर्णायक कदम है। ऐसे योजनाएं गांवों में बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाती हैं और जन-जीवन को नई ऊर्जा देती हैं। इससे पूर्व नारकंडा विश्राम गृह में आयोजित जनसुनवाई सत्र में राठौर ने आम जनमानस की समस्याएं सुनीं। सत्र में आए शिकायतकर्ताओं ने पेयजल संकट, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि संबंधित मुद्दों को उठाया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए समाधान के लिए समयबद्ध योजना बनाने को कहा। इससे अगला चरण एक संयुक्त बैठक रहा जिसमें ठियोग विधानसभा क्षेत्र के नारकण्डा ब्लॉक की पंचायतों के प्रतिनिधि, एसडीएम सुरेन्द्र मोहन, बीडीओ अरविंद गुलेरिया, आईपीएच, पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की गई, लंबित योजनाओं की स्थिति पर चर्चा हुई और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विचार किया गया। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित के लिए काम करें और विकास कार्यों में सहयोग करें। उन्होंने विश्वास जताया कि जनभागीदारी और प्रशासनिक सक्रियता से क्षेत्र में एक नई विकास धारा का संचार होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें