फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: भाजपा ने शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

अंकेश डोगरा Updated Mon, 11 Aug 2025 04:00 PM IST

भाजपा ने जिले के पांच मंडलों में सोमवार को शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। भाजपा ने निचार के भावानगर, रिकांगपिओ, सांगला, मूरंग और पूह में तिरंगा यात्रा निकाली। निचार में जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी, रिकांगपिओ में जिला महामंत्री आनंद नेगी, सांगला में पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह नेगी, मूरंग में भाजपा जिला महामंत्री सुभाष छोरेगया और पूह में पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव हारा की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष परविंदर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष संजय नेगी, पूर्व किनफेड अध्यक्ष दौलत नेगी, मंडल महामंत्री चंद्र भगत नेगी, मंडल अध्यक्ष कल्पा कंवर सिंह नेगी, जिला सचिव सरिता नेगी और रवीना नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।s

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें