युवा कांग्रेस रामपुर ने 65वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर पौधरोपण अभियान चलाया। युवाओं ने रामपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पाैध रोपण कर युकां का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। युवा कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष राहुल सोनी ने पौध रोपकर अभियान का आगाज किया। अभियान के दौरान देवदार के करीब 25 पौधे रोपे गए। राहुल सोनी ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण की रक्षा और सुरक्षा करनी है। उन्होंने सभी युवा साथियों से उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सभी युवा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाएंगे। उन्होंने सभी युवाओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर अंकुर शर्मा, निशांत, भार्गव, साहिल, साहिल मेहता, लक्ष्य, पवन, सुशील और संतोष सहित अन्य युवा मौजूद रहे।