फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: अमोलक राम-16 मार्च को शिमला में प्रदर्शन और 30 मार्च को विधानसभा का करेंगे घेराव

Krishan Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 04:11 PM IST

2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की सरकार के पास करोड़ों की देनदारियां हैं। एरियर, डीए और मेडिकल भत्तों का भी सरकार भुगतान नहीं कर रही है। इसके कारण पेंशनरों को मानसिक और आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ रही है। महंगाई के दौर में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। पेंशनर 16 मार्च को शिमला में प्रदर्शन किया जाएगा और 30 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे। यह बात पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर के महासचिव अमोलक राम ने बैठक में कही। शुक्रवार को रामपुर खंड की बैठक अध्यक्ष बुद्धि सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों ने लंबित मांगों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया। बैठक में रामपुर खंड के 14 जोन के अध्यक्षों, महासचिवों सहित खंड रामपुर की कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई और लंबित मांगें पूरी न होने के कारण रोष जताया गया। बैठक में सभी जोन ने वर्ष 2025-26 की अपनी आय व्यय की जानकारी प्रस्तुत की गई। 16 मार्च को शिमला रैली में भाग लेने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वहीं 30 मार्च को विधानसभा घेराव करने का भी सभी पेंशनरों ने स्वागत किया। बैठक में घेराव में बढ़चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया। पेंशनरों ने बैठक में एरियर की राशि, डीए की राशि और मेडिकल बिलों की राशि आज तक न मिलने पर रोष जताया। अमोलक राम ने कहा कि 2016 से वर्ष 2022 के बीच सेवानिवृत हुए पेंशनरों की जो भारी देनदारियां सरकार के पास पड़ी हैं, अभी तक न मिलने के कारण पेंशनरों ने चिंता जताई। सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर लायक राम नेगी, सुखदेव, श्यामू राम, विनोद नेगी, गोकल राम, वीर सिंह, बुद्धि राम, सेवा राम, श्याम लाल, नीरम दास, गुलाब दासी, कांता देवी , बांका राम, कैलाश चंद, बिहारी लाल, अनोखी राम, कर्म दास, चेतराम, शाड़ूराम, सोना देवी, गोपू राम, राधा देवी, सैंज राम, मोती लाल, मान दास, बिहारी लाल, पूर्ण चंद, शकुंतला देवी,फुलवा देवी और ठाकुर दास सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें