यूपीएस का देश और प्रदेश में बहिष्कार को लेकर एनपीएस कर्मचारियों ने रामपुर में विरोध प्रदर्शन किया और कर्मचारियों ने 12.38 हजार करोड़ कर्मचारियों की राशि को वापस करने की केंद्र सरकार से मांग की। इन मांगों को लेकर मिनी सचिवालय रामपुर के बाहर जिला एनपीएस कर्मचारी जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा की अध्यक्षता में सभी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करके काला दिवस मनाया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने यूपीएस गो बैक और पूरे देश में ओपीएस लागू करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि यूपीएस पेंशन स्कीम नहीं चलेगी और केंद्र सरकार को ओपीएस को पूरे देश में लाना होगा। एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा है कि कॉरपोरेट सेक्टर के द्वारा गहरी साजिश के तहत पहले देश में एनपीएस लागू की गई जब एमपीएस का विरोध हुआ और कुछ राज्य में ओपीएस लागू हुई तो उन्होंने यूपीएस के नाम से एक नया शगुफा कर्मचारियों को बहकाने के लिए फेंक दिया। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश एमपीएस कर्मचारियों का जो 1230 हजार करोड़ रुपए के लगभग की राशि केंद्र सरकार के अधीनसथ एनएसडीएल के पास लंबित पड़ी है उसकी वापसी के लिए भी केंद्र सरकार से आग्रह किया।