पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पेंशनर दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई, जिसके लिए कमेटी का गठन किया गया। सुदामा राम मेहता ने कहा कि 17 दिसंबर को पद्म छात्र स्कूल रामपुर के सभागार में पेंशनर दिवस मनाया जाएगा। पेंशनर दिवस पर 80 वर्ष से ऊपर आयु के वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम के लिए शुल्क एकत्रित किया गया। उन्होंने सभी सदस्यों से पेंशनर दिवस पर उपस्थित सुनिश्चित करने का आह्वान किया।