पटेल कंपनी की ओर से निर्माणाधीन कार्य प्रभावित हुआ है, जिससे आगामी समय में परियोजना पूरी होने में देरी होने की आशंका है। पटेल कंपनी के महाप्रबंधक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सतलुज के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सोमवार से ही काम रोक दिया गया था। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर लगातार साइट की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बांध स्थल पर फिलहाल अंडरग्राउंड काम चल रहा था, लेकिन सतलुज नदी में पानी बढ़ने से इस कार्य में बाधा आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। कंपनी जलस्तर सामान्य होने का इंतजार कर रही है, ताकि निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जा सके।