फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय माध्यमिक स्कूल ब्रौ के विद्यार्थियों ने किया आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर का दाैरा, जानी कार्यप्रणाली

Krishan Singh Updated Sat, 29 Mar 2025 03:41 PM IST

राजकीय माध्यमिक स्कूल ब्रौ के छात्र और छात्राओं को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी और चिकित्सालय में सुबह से लेकर शाम तक होने वाले कार्य प्रणाली से अवगत करवाने के लिए स्कूल प्रबंधन ने शनिवार को खंड आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर का निरीक्षण करवाया। इस दौरान सभी छात्र और छात्रों ने आयुर्वेदिक अस्पताल में पहुंच कर कार्य प्रणाली के बारे को करीब से देखा और विभिन्न उपकरणों से बारे में जानकारी हासिल की। यह विजिट स्कूल की प्रभारी मंजू शर्मा की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान 43 विद्यार्थियों ने पर्ची काउंटर, शल्य कक्ष, परिचारिका कक्ष, ओपीडी किस प्रकार काम होता है इस बारे में जानकारी ली। इस दौरान राजकीय खंड आयुर्वेदिक अस्पताल की चिकित्सक ज्योत्सना शर्मा ने छात्रों को पर्ची काउटर, लैब शल्य कक्ष और पंच कर्मा के बारे पूरी जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें