फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: 15/20 में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पूरी तरह बंद, लोगों की परेशानी बढ़ी

Krishan Singh Updated Mon, 01 Sep 2025 04:33 PM IST

रामपुर बुशहर उपमंडल की दुर्गम क्षेत्र 15/20 में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। छह पंचायत के लोगों का संपर्क उपमंडल से पूरी तरह कट गया है। लोग मरीजों को पीठ में उठाकर अस्पताल ले जाने को मजबूर है। गानवी में 13 अगस्त को बादल फटने के बाद भारी तबाही हुई थी। क्षेत्र में गांव तक पानी ही पानी था। 20 दिन बीतने के बावजूद अभी क्षेत्र में नुकसान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गानवी गांव में अभी भी पानी घरों में जा रहा है। ऐसे में गानवी में 20 घरों को खतरा बना हुआ है। लोग डर के साए में रहने को मजबूर है। बादल फटने के बाद लोगों को भारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। 15/20 के छह पंचायतों क्याव, कूट, गानवी, जघोरी, फांचा और लबाना सदान के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली सड़क पूरी तरह से धंस गई है। छह पंचायतों के लोगों और बागवानों का उपमंडल से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। क्षेत्र में 12 हजार सेब की पेटियां फंसी हैं, जिन्हें मंडी पहुंचाना बागवानों को चुनौती बन गया है। उप प्रधान दलीप, अनिल और अशोक सहित अन्य ने कहा कि भारी बारिश से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र की सड़क पूरी तरह से बंद पड़ी है। उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईन शक्ति कुमार नेगी ने बताया कि बंद सड़कों को बहाल किया जा रहा है। लागातार बारिश होने से काम करने में दिक्क्तों का सामना करना पड रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें