फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रामपुर में संस्कृत महाविद्यालय दोबारा शुरू करने की उठी मांग, एबीवीपी ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

शिंगला स्थित संस्कृत महाविद्यालय को दोबारा शुरू करने, रामपुर बस अड्डे से महाविद्यालय तक सुरक्षित पैदल रास्ते का निर्माण करने और कॉलेज परिसर में स्थित जर्जर ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत करवाने की एबीवीपी ने मांग उठाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर महाविद्यालय इकाई ने शुक्रवार को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने कहा कि रामपुर क्षेत्र में लंबे समय से ये समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन बार-बार मांग उठाने के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभाग संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में शिंगला में क्षेत्र का एकमात्र संस्कृत महाविद्यालय के लिए सूचना जारी की गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस सूचना को निरस्त किया गया। रवि वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने इन मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो परिषद आने वाले दिनों में आंदोलन शुरू करेगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें