फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी कार, तीन युवकों की माैत, एक घायल

Krishan Singh Updated Wed, 06 Aug 2025 03:22 PM IST

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पुलिस थाना रोहड़ू के अंतर्गत एक ऑल्टो कार पब्बर नदी में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की माैके पर ही माैत हो गई। एक युवक घायल हुआ है। हादसा देररात 12:00 बजे के करीब हुआ। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतकों विशाल ठाकुर पुत्र बलवान ठाकुर, हिमांशू पुत्र सुंदर सिंह निवासी मुंछाड़ा व अभय खंडीयाण पुत्र विश्वनाथ निवासी ढाक गांव शामिल हैं। मृतकों के शव सिविल अस्पताल रोहड़ू में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को पब्बर नदी से क्रेन की मदद से पुलिस की मौजूदगी में बाहर निकाला गया । जानकारी के अनुसार हादसे के बाद गाड़ी रात से ही पब्बर नदी में फंसी हुई थी। भारी बारिश के चलते पब्बर नदी उफान पर है। ऐसे में नदी से गाड़ी को बाहर निकालने में दमकल व पुलिस कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मुंछाड़ा का हर्ष चौहान पुत्र राज कुमार घायल है। एसडीपीओ रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें