फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी महाविद्यालय इकाई रामपुर ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Krishan Singh Updated Fri, 10 Oct 2025 04:40 PM IST

एबीवीपी महाविद्यालय इकाई रामपुर ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन एक विशेष राजनीतिक दल के प्रति अपनी सद्भावना और झुकाव दिखा रहा है,जिससे छात्रों के हितों का लगातार हनन हो रहा है। जिला संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन अपनी कार्यप्रणाली में सुधार, सभी विद्यार्थियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित नहीं करता है तो विद्यार्थी परिषद बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि बुशहर स्वास्थ्य सोसाइटी को खेल मैदान की अनुमति को रद्द किया जाए। सभी क्षेत्रीय संगठनों के लिए महाविद्यालय सभागार को खुला किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें