फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : युवा कांग्रेस ने कंगना रणौत के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली, लगाए गो बैक के नारे

Krishan Singh Updated Fri, 11 Apr 2025 02:44 PM IST

सांसद कंगना रणौत की ओर से कांग्रेस पार्टी पर लगातार की जा रही टिप्पणियों पर युवा कांग्रेस लाल हो गई है। मंडी जिला में युवा कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली और जिला मुख्यालय पर उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके युवा कांग्रेस ने बदतमीज सांसद व कंगना गो बैक के नारे लगाए और और इसी के साथ मांग उठाई कि कंगना सभ्य तरीके से पेश आए। निखिल ठाकुर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल एक सभ्य राज्य है और यहां के सभ्यता को देश-विदेश में माना जाता है लेकिन सांसद की टिप्पणियों से कांग्रेस पार्टी को ठेस पहुंच रही है। वह मात्र समर वैकेशन के लिए यहां आई हैं। उन्होंने कहा कि सांसद रही प्रतिभा सिंह ने मंडी संघ से क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं लेकिन संसद बार-बार कई तरह के सवाल उठा रही हैं और अभद्र टिप्पणियां कर रही हैं। इसे कतई सहन किया जाएगा। वहीं काला झंडा हाथ में लेकर पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देखकर मौके पर पुलिस भी एकत्रित हो गई। हालांकि, शांतिपूर्ण तरीके से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और अपनी बात रखी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें