सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के पाड़छु में गसियां खड्ड पर कंपनी की ओर से निर्मित किए जा रहे पुल के लिए नीचे खड्ड में हजारों टन मलबा डालकर खड्ड में डेढ़ सौ फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी है। एक महीने के बाद शुरू होने वाली बरसात में पीछे से रोसो और पपलोग की ओर से दो खड्डों से आने वाला पानी यहां रुक जाएगा, जिससे बांध बन जाने से पीछे मंदिर और मोक्षधाम उसमें डूब सकता है। हिमाचल किसान सभा ने कंपनी द्धारा की जा रही अवैध डंपिंग की शिकायत प्रशासन को की है और एसडीएम द्धारा गठित कमेटी ने जांच पूरी कर ली है लेकिन अवैध निर्माण कार्य अभी भी जारी है। इसके विरोध में 28 अप्रैल को धर्मपुर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है और प्रशासन से इसे तुरंत रोकने की मांग की उठाई जाएगी। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बनाल, रियूर, बनेहरड़ी, कुम्हारड़ा की ओर बन रही सड़क पर भी बड़े पैमाने पर अवैध डंपिंग की जा रही ह।