फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रिवालसर के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का तकनीकी मंत्री ने किया शुभारंभ

Krishan Singh Updated Sat, 08 Mar 2025 06:34 PM IST

नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को रिवालसर में गुरु पद्मसंभव की याद में उनके जन्मदिन पर मनाया जाने वाला तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रिवालसर को तीर्थ स्थल और पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। यह मास्टर प्लान अगले तीन महीने के अंदर तैयार कर दिया जाएगा। मास्टर प्लान के तहत यहां की मूलभूत सुविधाओं को विस्तार दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने जन प्रतिनिधियों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि रिवालसर तीन धर्मों का धर्म स्थल है और राज्य स्तरीय छेश्चू मेला एक प्रसिद्ध मेला है। यह मेला धार्मिक सौहार्द का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने छेश्चू मेले की बधाई देते हुए सभी के जीवन में नई खुशियां आने की कामना की और कहा कि हम सब पर गुरु पद्मसंभव का आशीर्वाद बना रहे। उन्होंने कहा कि तिब्बत और भूटान में बौद्ध धर्म को पहुंचाने का श्रेय गुरु पद्मसंभव को जाता है। इस अवसर पर महिला मंडल व आंगनबाड़ी से आए बच्चों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । इस अवसर पर विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए डे केयर सेंटर भंगरोटू से आए विशेष रूप से सक्षम बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा मंत्री ने उन्हें 21,000 रुपये के पुरूस्कार से नवाजा। कार्यक्रम में एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी व  फुंचोक राय, एसडीएम एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष स्मृतिका नेगी, नगर पंचायत रिवालसर की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर की प्रधान कौशल्या देवी, सदस्य सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें