फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के 150 युवाओं का विदेश में नौकरी के लिए इंटरव्यू, 120 का होगा चयन; 40 से 70 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

अब बिना किसी तकनीकी ट्रेड या डिप्लोमा के भी हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट क्षेत्र के युवाओं को विदेश में रोजगार हासिल करने का अवसर मिल सकेगा। क्षेत्र के समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने ऐसे बेरोजगार युवाओं के लिए पहल की है, जिनके पास किसी विशेष ट्रेड का प्रशिक्षण या तकनीकी योग्यता नहीं है। इस पहल के तहत विदेश से विशेषज्ञों को बुलाकर युवाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब 150 युवाओं के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। इनमें से 120 युवाओं का चयन कर उन्हें विदेश में स्कैफोल्डिंग ट्रेड में रोजगार उपलब्ध करवाने की योजना है। चयनित युवाओं को काम और योग्यता के आधार पर 40 हजार से 70 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलने की बात कही गई है। इससे क्षेत्र के उन युवाओं को भी विदेश में नौकरी पाने का मौका मिल सकेगा, जिनके पास तकनीकी डिप्लोमा या किसी विशेष ट्रेड का प्रमाणपत्र नहीं है। चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि इससे पहले आयोजित दो रोजगार मेलों के माध्यम से क्षेत्र के करीब 900 युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ ऐसे युवाओं ने भी उनसे संपर्क किया था, जिनके पास कोई तकनीकी ट्रेड या डिप्लोमा नहीं था। इन युवाओं ने भी विदेश में नौकरी पाने का अवसर उपलब्ध करवाने की मांग की थी। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए स्कैफोल्डिंग ट्रेड में प्रशिक्षण और रोजगार की व्यवस्था की गई। विदेश से आए विशेषज्ञों ने तीन दिन तक युवाओं को इस काम से जुड़ी तकनीकी जानकारी देने के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब युवाओं की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुल 150 प्रशिक्षित युवाओं के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। इनमें से 120 युवाओं को चयनित कर विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं ने इस पहल के लिए चंद्रमोहन शर्मा का आभार जताया। युवाओं ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उन्हें स्कैफोल्डिंग कार्य से जुड़ी कई नई जानकारियां सीखने को मिली हैं। उन्हें उम्मीद है कि इंटरव्यू में चयनित होकर विदेश में रोजगार हासिल करने का सपना पूरा कर सकेंगे। चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि सरकाघाट और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए जल्द ही तीसरे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता और उपलब्ध कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर दिलाने के प्रयास जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें