चौंतड़ा में नारी शक्ति ने माफिया के विरुद्ध फिर मोर्चा खोल दिया है। हाईवे की सड़कों पर लामबंद हुई उपमंडल की सैकड़ों महिलाओं ने रविवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली। जिसमें मंडल भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मेघना ठाकुर, माकपा नेता कुशाल भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, भाजपा नेत्री खुशबू शर्मा समेत पंचायतों के प्रतिनिधियों, महिला मंडल के सदस्य, कारोबारी और समाजसेवकों ने संयुक्त रूप से हुंकार भरी। हिम युवा जन कल्याण संगठन के तत्वावधान से सुकाबाग मेला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुये समाजसेवी के के सकलानी ने प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त की ओर ड्रग फ्री हिमाचल प्रदेश के लिए राजनीतिक द्वेष से हटकर कार्य करने की अपील की। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी नशा मुक्त हिमाचल का संदेश दिया गया। इससे पहले चौंतड़ा बाजार से सुकाबाग खेल मैदान तक एक रोष रैली भी निकाली गई। जिसकी अगुवाई करते हुए समाजसेवी के के सकलानी ने क्षेत्र वासियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।