फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: नहीं दे सकते टैक्स बार-बार, हमें नगर निगम से निकालो बाहर, वार्ड नंबर 15 के गांव के बाशिंदों ने प्रदेश सरकार से उठाई मांग

अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Feb 2026 04:36 PM IST

नगर निगम मंडी के दौंधी वार्ड के बाशिदों ने एक बार फिर उन्हें निगम से बाहर करने की मांग उठाई है। इनका कहना है कि निगम के दायरे में आने के बाद इन पर विभिन्न टैक्सों का अतिरक्ति बोझ बढ़ गया है और वे इन टैक्सों को देने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। ऐसें में इन्हें नगर निगम से बाहर किया जाए। सोमवार को इस मांग 15 नंबर दौंधी वार्ड के तहत आने वाली जनता ने उठाई है। इन वाशिदों का एक प्रतिनिधि मंडल एडीसी मंडी से भी मिला और उनके माध्यम से एक ज्ञापन भी सरकार को प्रेषित किया। वार्ड निवासी माया देवी, शांता देवी और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें चाहल पंचायत को तोड़कर उन्हें नगर निगमें में शामिल किया गया है। जिसके बाद तीन सालों तक उनसे कोई भी टैक्स नहीं लिया गया। लेकिन अब निगम ने विभिन्न टैक्स वसूलना शुरू कर दिए हैं। गठन के समय पूर्व सरकार ने उन्हें कुछ माह बाद निगम से बाहर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब उन्हें फिर से पंचायत में शामिल नहीं किया जा रहा है। फिलहाल इनकी कूड़े की ही पर्ची काटी जा रही है। लेकिन आने वाले समय में यह टैक्स धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होंगे। वार्ड की गरीब जनता इन टक्सों को अदा करने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। ऐसे में उन्हें निगम की बजाय फिर से पंचायत में ही सम्मिलित किया जाएगा। दूसरा दौंधी से जिला मुख्यालय की दूरी भी अधिक होने के चलते, उनके समय की भी बर्बादी हो रही है। इन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर इन्हें निगम से बाहर नहीं किया जाता है तो इनके द्वारा जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें