नगवाईं में स्थानीय लोगों ने मवेशियों से भरा एक ट्रक पकड़ा है। पनारसा में पंजाब नंबर के इस कंटेनर ने एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद स्थानीय युवकों ने ट्रक का पीछा किया। इस दौरान ट्रक ने टकोली टोल प्लाजा का बैरिकेड भी तोड़ दिया। जब स्थानीय युवकों ने ट्रक को काफी प्रयास के बाद नगवाईं में रोका तो ट्रक चालक और एक अन्य व्यक्ति भाग गए। जब स्थानीय युवकों ने कंटेनर को खोल कर देखा तो उसमें गाय और बैल थे। स्थानीय युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है और गाय और बैलों को गो सदन भेज दिया है।