फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निपहोत्री बोले- रोपवे से यात्रा व सामान ढुलाई होगी निशुल्क

अंकेश डोगरा Updated Fri, 04 Jul 2025 09:40 PM IST

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन से पूरी तरह से कट चुके सराज क्षेत्र में लोगों की सुविधा और राहत को ध्यान में रखते हुए रोपवे से यात्रा और सामान ढुलाई आगामी 7 से 10 दिनों तक पूर्णतः निशुल्क होगी। शुक्रवार देर सायं मंडी पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री ने बगलामुखी रोपवे के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस समय यह क्षेत्र पूरी तरह से बाहरी संपर्क से कटा हुआ है और रोपवे ही यहां की एकमात्र जीवनरेखा बनकर सामने आया है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि रोपवे निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आमजन की सुविधा के लिए अगले 10 दिनों तक किसी भी प्रकार का कोई शुल्क न लिया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा के समय मुनाफा नहीं, जनसेवा प्राथमिकता होनी चाहिए। पेयजल योजनाएं बुरी तरह प्रभावित, शीघ्र बहाली के निर्देश उप मुख्यमंत्री ने बताया कि सराज क्षेत्र की 121 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को गंभीर नुकसान हुआ है। मंडी जिले में कुल 75 से 100 करोड़ तथा पूरे प्रदेश में 300 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है। जल शक्ति विभाग को ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया अपनाकर कार्यों की तत्काल शुरुआत करने की अनुमति दी गई है, ताकि बहाली कार्यों में देरी न हो। पाइपों की उपलब्धता न होने की स्थिति में स्थानीय स्तर पर खरीद की भी छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि बहाली कार्यों की निगरानी के लिए दोनों मुख्य अभियंता सराज में तैनात रहेंगे, जबकि शिमला से चार अधिशाषी अभियंता विशेष रूप से डिप्युट किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग को भी सड़क बहाली हेतु ऑफलाइन टेंडर आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। मृतक के परिजनों को देंगे हर संभव सहायता एचआरटीसी वर्कशाप सौलिखड्ड में बीते दिनों करंट लगने से हुई मौत व अव्यवस्था के प्रश्न पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी में सुधार किए जा रहे हैं। नई बस खरीद हो रही है। मृतक के परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें