हिमाचल किसान सभा ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग निर्माण कंपनी के निर्माण कार्य से प्रभावितों की मांगों को लेकर दमसेड़ा में सड़क पर बैठकर धरना दिया। इससे एक घंटे तक यातायात बंद रहा। धरने का नेतृत्व पूर्व जिला पार्षद भपेंद्र सिंह, किसान सभा के अध्यक्ष रणताज राणा, दिनेश काकु, प्रधान सरिता देवी और मेहर चंद गारला, अमृत लाल, पूर्ण पराशर,नानक चंद, सोहन सिंह ने किया और स्थानीय पंचायत प्रधान सलिता देवी, उपप्रधान लश्करी राम व प्रभावित जगदीश, सोहन सिंह, सरवन कुमार,भाग सिंह, नेकराम, हरदेव सिंह, गुड्डी देवी, निर्मला देवी सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया। चोलथरा पंचायत प्रधान मेहर चंद गारला, व्यापार मंडल के बिहारी लाल, लौंगनी पंचायत के पूर्व प्रधान देशराज पलसरा आदि ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी, प्रशासन और यहां के विधायकों के खिलाफ भी वक्तव्य दिए। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गावर कंपनी की ओर से सरकाघाट से धर्मपुर की निर्मित की जा रही सड़क के निर्माण कार्य से जहां आम जनता परेशान है। वहीं कुछ परिवारों को पिछले डेढ़ साल से मानसिक तनाव में रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि उनके घरों की सुरक्षा अगले दस दिनों में सुनिश्चित नहीं की गई तो वे एसडीएम कार्यालय सरकाघाट में भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। प्रदर्शकारियों की मांग पर तहसीलदार सरकाघाट तीन घंटे के बाद प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे लेकिन कंपनी के अधिकारी माैके पर नहीं पहुंचने से गामीण भड़क गए। इसके बाद कंपनी अधिक आए और लिखित सहमति होने पर धरना खत्म हुआ।