अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम व बैलून रेस, ड्रेसअप का आयोजन किया गया। लोक नृत्य में कुल 10 पाठशालाओं के नौनिहालों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान पर गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल मंडी व दूसरे स्थान पर ओक वुड पब्लिक स्कूल मंडी और अल्पाइन स्कूल मंडी तीसरे स्थान पर रहा। ड्रेसअप लड़कियों में प्रथम स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर व दूसरे स्थान पर ओक वुड स्कूल मंडी और तीसरे स्थान पर गोल्डन वैली रहा। लड़कों मे प्रथम स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर व दूसरे स्थान पर लर्निंग नेस्ट मंडी और तीसरे स्थान पर जीएमएस पुरानी मंडी रहा। बैलून रेस प्रतियोगिता में लड़कियों में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल प्रथम व लर्निंग नेस्ट स्कूल मंडी दूसरे और दिव्य ज्योति स्कूल मंडी तीसरे स्थान पर रहा। लड़कों में एंगलो संस्कृत स्कूल मंडी प्रथम व एल्पाइन मंडी दूसरे और जीपीएस नेर काॅलोनी मंडी रहा।