फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: डीए और एरियर के लिए कोई घोषणा न होने से कर्मचारी निराश

Krishan Singh Updated Sat, 16 Aug 2025 06:45 PM IST

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर प्रदेश सरकार ने कर्मचारी वर्ग के लिए कोई भी घोषणा नहीं की। इससे कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के खिलाफ निराशा देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के माैके पर प्रदेश के कर्मचारियों को सरकार से डीए और एरियर के भुगतान को लेकर घोषणा की उम्मीद थी लेकिन सीएम ने इसका जिक्र तक नहीं किया। कर्मचारियों की डीए की चार किस्ते लंबित चल रही हैं और करीब 13 प्रतिशत की अदायगी कर्मचारियों को देने को हो गई है। 2016 का जो पे रिविजन हुआ है उसका एरियर भी कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिल पाया है। ऐसे में कर्मचारी वर्ग सरकार से निराश और मायूस है। नरेश ठाकुर ने बताया कि रविवार को हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें निर्णय लिया जाएगा कि सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन को लेकर क्या रूपरेखा बनानी है। यदि सरकार नहीं मानी तो फिर विधानसभा का घेराव भी किया जा सकता है या फिर हक पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर भी विचार किया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें