फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर के समर्थन में 4 नवंबर को मंडी में भाजपा की महापदयात्रा, जयराम ठाकुर होंगे विशेष रूप से उपस्थित

मंडी। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के समर्थन में भाजपा चार नवंबर को मंडी में महापदयात्रा और जनसभा आयोजित करेगी। पदयात्रा पड्डल मैदान से शुरू होकर शहर के बाजार से होते हुए सेरी मंच तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में मंडी पहुंचने का आह्वान किया है। राकेश जम्वाल ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों और आरोपों का भाजपा तथ्यों के साथ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण, पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जरूरी है। इस विषय पर जनता के बीच सही जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से महापदयात्रा आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें