वैध एवं अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के तत्काल भारत छोड़ने सहित कार्रवाही करने के संबंध सोमवार को भाजपा ने मंडी के सेरी मंच पर हल्ला बोला। इसके बाद मंडी जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। सेरी मंच पर एकत्र होकर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामन्त्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करे और आवश्यक कार्रवाई अमल पर लाए।