सुंदरनगर में भाजपा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल की अगुवाई में एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भी भेजा गया। इसमें भारत में रह रहे अवैध और वैध पाकिस्तान के नागरिकों को उनके देश वापिस भेजने की मांग की । इस मौके पर सुंदरनगर संगठनात्मक जिला के सभी विधायकों और भाजपा के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।