आपने धब्बेदार भूरे रंग के मेंढक जरूर देखें होंगे...लेकिन पीले देखे हैं। अगर नहीं देखे तो देखिए। ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है। मंडी जिले से सात किमी दूर तल्याड़ में एक पानी के तालाब में पीले मेंढकों का झुंड नजर आया है. पीले मेंढक देख हर कोई हैरान था। ये जमीन मंडी के तल्याड़ में राकेश कुमार और अंजलि सैन की है. यहां पर बारिश के कारण तालाब सा बन गया है. यहीं पर ये मेंढकों का झुंड नजर आया है.