फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोकसर में उमड़े सैलानी, रामथांग नाला में बर्फ में तब्दील पानी में की मस्ती

Krishan Singh Updated Tue, 03 Dec 2024 12:01 PM IST

सोमवार को पुलिस प्रशासन ने मनाली से लाहौल के कोकसर से आगे किसी प्रकार के वाहन को ग्रांफू तक जाने की अनुमति नहीं दी। इससे पहले कुल्लू प्रशासन ने मनाली की ओर से रोहतांग दर्रा के लिए एडवाइजरी जारी कर केवल गुलाबा तक ही वाहनों को जाने की अनुमति दी है। एक दिसंबर को कोकसर की ओर से सामान्य वाहनों को कोकसर से 5 किलोमीटर दूर ग्रांफू तक दोपहर एक बजे तक भेजा था। सोमवार से एडवाइजरी जारी होने के बाद कोकसर पुलिस ने रामथांग नाले के पास अस्थायी बैरियर लगाकर वाहनों को आगे जाने से रोका। मनाली से लाहौल घूमने आए सैकड़ों पर्यटक कोकसर में ही घूमने के लिए मजबूर हो गए। सैलानी रामथांग नाला में ठोस बर्फ में तबदील हो चुके पानी को देखने के लिए पहुंचे और मस्ती की। नाले में जमी बर्फ के बीच सैलानियों में सेल्फी और फोटो खींचने की होड़ सी मच गई। कई पर्यटकों ने कुल्लवी वेशभूषा में फोटो खींचे। हरियाणा से आए पर्यटक राजेंद्र, सनी और राहुल ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि कोकसर से होकर रोहतांग जाते और ताजा बर्फ का लुत्फ उठाएंगे। जब घाटी में बर्फबारी होगी, तब फिर लाहौल का रुख करेंगे। अभी लाहौल पहुंच रहे सैलानियों को बिना बर्फ मायूस होना पड़ रहा है। पर्यटन कारोबारी बर्फबारी नहीं होने से परेशान हैं। कारोबारी रवि, रजत, नीलू और राजू ने कहा कि बर्फ गिरने से पर्यटन को गति मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें