बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट के विरोध मामले को लेकर कुल्लू व्यापार मंडल ने बाजार बंद नहीं करने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मदनलाल और संयोजक दिनेश सेन ने कुल्लू के ब्यासा मोड में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा है कि 25 जुलाई को किसी तरह का बाजार बंद नहीं रहेगा। उन्होंने इस दौरान बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट निर्माण को लेकर समर्थन किया और कहा कि इसके बनने से कुल्लू में कारोबार बढ़ेगा। यह भी कहा कि इससे किसी तरह की देव नीति या परंपराएं प्रभावित नहीं होंगी।