फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: माता हिडिंबा मंदिर में शतचंडी महायज्ञ, हवन कुंड में डालीं आहुतियां

Krishan Singh Updated Wed, 23 Jul 2025 05:42 PM IST

प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल हिडिंबा माता मंदिर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के छठे दिन हवन कुंड में आहुतियां अर्पित की गईं। पांच दिनों तक किए गए शतचंडी की आहुतियां अर्पित करने के बाद सातवें दिन गुरुवार को पूर्णाहुति होगी। 18 जुलाई से मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ में पांच बार विधिवत पूजा-अर्चना हो रही है। महायज्ञ में घाटी के कई देवी-देवता विराजमान हुए हैं। सुबह और शाम के समय विधिवत पूजा के अलावा दोपहर में तीन बार आरती की जा रही है। पूरा क्षेत्र देव ध्वनियों से गूंज उठा। दोपहर बाद देवलुओं को देव कथा का भी वाचन किया जा रहा है। महायज्ञ में माता हिडिंबा, मनु ऋषि, कंचन नाग, शंख नारायण, कार्तिक स्वामी, सियाली महादेव, शांडिल ऋषि, वीरनाथ, वशिष्ट ऋषि, सृष्टि नारायण, फाली नाग, शिरघन नाग आदि देवी-देवता भाग ले रहे हैं। माता हिडिंबा व मनु ऋषि के कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि सात दिन महायज्ञ का आयोजन होगा। 24 को पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें