फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: जनहित संघर्ष मोर्चा का आंदोलन प्रशासन के आश्वासन पर 29वें दिन समाप्त

सुभाष चंद्र Updated Mon, 31 Aug 2026 05:15 PM IST

आनी (कुल्लू)। क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर जनहित संघर्ष मोर्चा की ओर से चलाया जा रहा आंदोलन आखिरकार 29वें दिन समाप्त हुआ। 23 दिनों के क्रमिक अनशन और छह दिनों के आमरण अनशन के बाद सोमवार को प्रशासन और संघर्ष मोर्चा के बीच हुई करीब दो घंटे की मैराथन बैठक के बाद आमरण अनशन समाप्त कर दिया गया। एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने पदम प्रभाकर को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन तुड़वाया। इससे पहले आंदोलनकारियों और मोर्चा के समर्थकों ने आनी के पुराने बस अड्डे पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। चक्का जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम, डीएसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए राजी किया और यातायात बहाल करवाया। इसके बाद एसडीएम की अध्यक्षता में प्रशासन, विभिन्न विभागाध्यक्षों और संघर्ष मोर्चा के साथ आए लोगों के बीच करीब दो घंटे तक विस्तृत बैठक हुई। बैठक में मोर्चा की ओर से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और मांगों को विभागवार रखा गया। इससे पूर्व रूपेंद्र बंधु, पंचायत समिति सदस्य रामसिंह ठाकुर, एंकर राजेश, पवन, बालकृष्ण, कमांद पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर, श्यामा नंद, शशि मल्होत्रा, प्रेम कुमार ने जनता को संबोधित किया। आमरण अनशन समाप्त करने के बाद पदम प्रभाकर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर संबंधित विभागों ने मांगों पर काम नहीं किया तो प्रत्येक विभाग का घेराव किया जाएगा ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें