अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के तहत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हरियाणा और इनकम टैक्स की टीमों के बीच खेला गया। इसमें इनकम टैक्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में इनकम टैक्स की टीम ने बेहतर तालमेल और प्रदर्शन के दम पर जीत अपने नाम की। कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।