फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: दोत राम बोले- कुष्टु काहिका किसी के खिलाफ नहीं, जन कल्याण के लिए किया

कुल्लू। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने पिछले दिनों हुए कुष्टु काहिका को लेकर देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ओम प्रकाश के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह कार्य जन कल्याण के लिए था। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा इस आयोजन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है लेकिन कुष्टु काहिका लोगों के कल्याण के लिए किया जाता रहा है और इसी को देखते हुए पिछले दिनों यह करवाया गया था। उन्होंने कहा कि बिना तथ्य के इस तरह का कटाक्ष न करें। उन्होंने यह भी कहा कि हम देव आदेश का पालन करते हैं। कोरोना काल में दशहरा उत्सव के लिए देवी देवताओं को नहीं बुलाया गया था इसको लेकर देवी देवता नाराज चल रहे थे और इसके बाद कुछ वर्ष पूर्व कुछ विवाद भी हुआ था इन तमाम देव समाज के मसलों के निवारण करने के लिए कुष्टु काहिका का आयोजन किया गया। उन्होंने आग्रह किया है कि इसके गलत मायने न निकाले जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें