फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं की समय रहते होगी पहचान, सदर विधायक प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र कुल्लू का किया शुभारंभ

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र के अंतर्गत प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र को शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ सोमवार को सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने किया। इस प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र का उद्देश्य बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना है। केंद्र के शुभारंभ से जिले में दिव्यांग बच्चों और विकास संबंधी विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए पुनर्वास एवं सहायता सेवाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार, रेडक्रॉस, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र स्थापित होने से अब बच्चों में विकास संबंधी समस्याओं की पहचान समय पर होगी और थेरेपी सेवाओं की मदद से उनका निदान भी किया जाएगा, ताकि बच्चा एक स्वस्थ जीवन यापन कर सके। प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र न होने से पूर्व में बच्चे में विकास संबंधी विकारों का पता नहीं लग पता था, जो भविष्य में उसके लिए बड़ी समस्या बन जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हर बच्चे का समान विकास संभव हो सकेगा। इस दौरान उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा, एडीएम सुरजीत सिंह राठौर और रेडक्रॉस सचिव चंद्रकेश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें