फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Ankesh Dogra Updated Tue, 23 Jun 2026 01:30 PM IST

जिला मुख्यालय कुल्लू में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की एकता और अखंडता के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, विचारों और देशहित में किए गए संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देशवासियों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें