सोमवार रात को कुल्लू व लाहौल की चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। रोहतांग की वादियां तो बर्फ से सफेद हो गई है। इससे पूरी घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में पांच से 10 सेंमी तक बर्फ जमी है। हालांकि मंगलवार को मौसम साफ रहा और धूप खिलने पर सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की है। वहीं पर्यटन कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए हैं।