जिला स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा 27 से 29 अप्रैल के बीच होगी। जिला मुख्यालय में स्थित खेल मैदान में रविवार से एथलीट अपना दमखम दिखा रहे हैं। इसमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और ओपन वर्ग की स्पर्धाएं करवाई जा रही है। विजेता का खिताब पाने के लिए एथलीट तेज धूप के बीच मैदान में अपना पसीना बहा रहे हैं।