जिला कुल्लू के बागवानों को सेब के बाद अब जापानी फल मालामाल कर रहा है। सेब सीजन के बाद अब जापानी फल की मंडियों में धूम मची हुई है। जापानी फल को मंडियों में आए हुए करीब एक महीना हो गया है, लेकिन दाम 100 से 120 रुपये प्रतिकिलो तक बने हुए हैं। सब्जी मंडी भुंतर में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मानस कुमार सूद ने कहा कि जापानी फल अच्छी कीमत पर बिक रहा है। अच्छी गुणवता होने के कारण इसकी व्यापारियों में खूब मांग है।