फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू के ढालपुर में ढाबे में भड़की आग, मेले के बीच मची अफरा-तफरी; तीन अस्थायी दुकानें जलीं

जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर स्थित खेल मैदान में लगे मेले के दौरान एक ढाबे में अचानक आग भड़क उठी। अपराह्न बाद हुई इस घटना से मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि ढालपुर खेल मैदान में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की तरफ एक ढाबे में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से तीन अस्थायी दुकानें जल गई हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें