जिला मुख्यालय कुल्लू में रोजगार मेले का आगाज़ हो गया है। इसमें युवा काफी संख्या में जुट गए हैं और यहां तैनात कंपनी के अधिकारियों को अपनी दस्तावेज सौंप रहे हैं। कंपनी के अधिकारी इस प्रक्रिया में सुबह 10:00 बजे से जुट गए हैं। यहां करीब 40 कंपनियां पहुंची है। जो 1500 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अमल में ला रहे हैं।