समय पर पेंशन और अन्य लंबित वित्तिय लाभ आदि मांगों को लेकर सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पेंशनर कुल्लू में सड़कों पर उतरें और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पेंशनर कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक एक रैैली के रूप में पहुंचे और यहां प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया जाएगा।