सावन महीने के आखिरी सोमवार पर धार्मिक स्थल बिजली महादेव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सैकडों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शनकर आशीर्वाद लिया। मंदिर में बिजली महादेव के दर्शन के लिए सुबह से ही कतारें लगी रही। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। बम-बम भोले के जयकारों से बिजली महादेव गूंज उठा। वहीं श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर यहां के माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं बिजली महादेव सड़क में जाम से लोग परेशान हुए।