पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के दौरान शनिवार को मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत नेरना और लाड़थ में दोपहर 11:00 बजे मतदान केंद्रों में काफी लंबी लंबी लाइनों में मतदाता मत डालने के लिए प्रतीक्षारत, लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान के लिए खड़े देखे गए। इससे पहले सुबह बारिश के बीच में भी मतदाताओं ने मतदान केंद्र में पहुंचकर उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग किया।