फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लंबागांव पुलिस ने यूपी निवासी से बरामद किया 1.56 ग्राम चिट्टा

अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Mar 2025 10:42 AM IST

लंबागांव पुलिस ने शनिवार देर रात्रि एक युवक से 1.56 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोपी की पहचान उस्मान उम्र 21 साल गांव ब्राह्मणी चौक गली नंबर 6 सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात्रि लंबागांव पुलिस की टीम जयसिंहपुर टिक्करी की और गश्त पर जा रही थी कि तरखान नाले के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा व भागते भागते एक प्लास्टिक का लिफाफा फेंका गया। जिससे पुलिस को उक्त युवक पर शक हो गया व पुलिस ने युवक को वहीं पर दबोच लिया। जब लिफाफे को उठाकर देखा तो उसमें चिट्टा पाया गया जो एक 1.56 ग्राम निकला। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके अपनी आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार ने की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें