फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: ज्योति लेने शक्तिपीठ ज्वालामुखी पहुंच रहे श्रद्धालु, घर में नौ दिनों तक चलेगा जगराता

अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Sep 2025 03:14 PM IST

सच्चियां ज्योतां वाली माता तेरी सदा ही जय, उचेयां मन्दिरा वाली माता तेरी सदा ही जय..... जी हां ऐसे ही कुछ माता के भजन व भेंट गाते हुए श्रद्धालु शारदीय नवरात्रों की पूर्व संध्या में आज शक्तिपीठ ज्वालामुखी पहुंच रहे हैं और यहां से माता की ज्योति लेकर अपने घरों को जा रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व देश के कोने कोने से श्रद्धालु ज्वालामुखी दर्शनों को पहुंच रहे हैं और कई बर्षो से यहां से ज्योति लेकर अपने घरों में जाते हैं और विशाल जागरण व भंडारों का आयोजन करते हैं। ऐसे ही हरियाणा व पंजाब व दिल्ली से आये श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर बर्ष की भांति इस बार भी ज्वालामुखी मन्दिर में शारदीय नवरात्रों से एक दिन पहले आए हैं और माता रानी की ज्योति घर लेकर जाएंगे और धूमधाम से जागरण व भंडारे का आयोजन करेंगे। उन्होंने बताया इस बार पूर्ण श्रद्धा से माता का आगमन करेंगे और नवरात्रि धूमधाम से मनाएंगे और माता ज्वालामुखी जो यह आपदा आई हुई है उसे शांत करे और देश प्रदेश में सुख शांति व समृद्धि कायम करे। नवरात्रि के लिए ज्वालामुखी मन्दिर सजावटी लाइट्स व फूलों से सजाया जा रहा है और हर कोई यहां आने वाला सजावट देख कर दंग रह जा रहा है। नवरात्रि के लिए मन्दिर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। देश के कोने कोने से श्रद्धालु माता की ज्योति लेकर जा रहे हैं, और पुजारी वर्ग यही कामना करता है कि नवरात्र सुख शांति से व्यतीत हों। पुजारी अविनेद्र शर्मा ने बताया सोमवार को सुबह झंडा रस्म के साथ विधायक व पुजारी वर्ग व न्यास सदस्य शारदीय नवरात्रों का आगाज करेंगे। भारी आपदा के बाद अब मौसम साफ है और मंदिर में चहल पहल नजर आ रही है। श्रद्धालु ज्योतियां लेने पहुँच रहे हैं और माता का जागरण व व्रत करेंगे। माता ज्वालामुखी सभी कि मनोकामना पूर्ण करे और अपना आशीर्वाद सभी पर बनाये रखे। दिल्ली से आये हुए आंनदमयी राजरानी परिवार के श्रद्धालुओ ने बताया कि वे 76 वर्ष से माता ज्वालामुखी कि ज्योति यहां से लेकर जा रहे हैं। कोरोना काल में भी वें निरंतर आते रहे और ज्योति लेकर जाते रहे। उनका माँ ज्वालामुखी पर अटूट विश्वास है और माता रानी ने उनकी सभी मनोकामना पूर्ण कि है और उनका कारवाँ बढ़ाया है। 9 दिन उनके घर में माता का गुणगान जागरण जारी रहता है और अंत में कन्या पूजन व भंडारे के साथ समापन होता है। उन्होंने बताया कि वें 1998 से निरंतर नवरात्र में माता कि ज्योत लेकर जाते हैँ। श्रद्धालु मीनू, राजा, मनचंदा, राज, राजिंदर, प्रकाश, गौरव, साहिल, विवेक, रजत, आशीष, सुशील आदि भी माता कि ज्योति इस राजरानी परिवार सहित उपस्तिथ रहे और माता कि ज्योति लेकर गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें