फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: श्रावण मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, ज्वालामुखी शक्तिपीठ में तीसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ भीड़

अंकेश डोगरा Updated Sun, 27 Jul 2025 11:22 AM IST

श्रावण मेले के तीसरे दिन रविवार को ज्वालामुखी शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के चार बजे से ही मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयघोष से गूंज उठा। सुबह पांच बजे जैसे ही मंदिर के गर्भगृह के कपाट खुले, श्रद्धालुओं की कतारें मुख्य मंदिर मार्ग तक पहुंच चुकी थीं। उमस भरी गर्मी भी आस्था के आगे फीकी पड़ गई। मंदिर प्रशासन के अनुसार रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, व्यवस्था और सेवा के इंतजामों को और सुदृढ़ किया गया है। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने जानकरी देते हुए बताया कि स्थानीय पुजारियों, दुकानदारों और बुद्धिजीवी वर्ग से सहयोग की अपील की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, मैट बिछाने, टेंट, प्राथमिक चिकित्सा कैंप और लंगर की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दर्शनार्थियों को कतारबद्ध होकर दर्शन करवाए जा रहे हैं। नियंत्रण कक्ष से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मंदिर प्रशासन का मानना है कि आने वाले दिनों, विशेषकर सप्तमी व असरमी के दिन, श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी। इस बार का श्रावण मेला आस्था, व्यवस्था और सहभागिता का अद्भुत संगम बनता जा रहा है। सुरक्षा दृष्टि से पुलिस जवान चप्पे चप्पे पर नजर बनाये हुए हैँ और पुलिस कण्ट्रोल रूम से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें